UP heavy rain: उत्तर प्रदेश में 4 दिनों से लगातार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। आंधी-बारिश से पिछले 2 दिनों में 63 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तो वहीं बारिश की बजह से कई जगहों पर जल भराव कि स्थिति भी पैदा हो गयी है कुशीनगर में 2 गांवों के 1,400 परिवार प्रभावित हैं। राज्य के 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है और पीड़ितों को हर मुमकिन मदद पहुंचायी जा रही है।

2 दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (heavy rain) ने Bareilly में 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस माह अब तक 700 mm से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। इससे पहले 1971 में सितंबर में 657.5 मिमी बारिश का रिकॉर्ड था। बीते 24 घंटे में ही जिले में 164.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई फिलहाल आज बारिश का सिलसिला थमा तो जिंदगी पटरी पर लौट रही है जल भराव वाले इलाकों में पानी कम हुआ है और लोगों की आवाजाही सामान्य हो गई है।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur Bal mela: AI से काम आसान होता है पर सवाल पूछना सिर्फ किताबें सिखाती हैं- CM Yogi
यह भी पढ़ें: Asian games 2026: Vithya Ramraj ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य पदक, P. T. Usha का रिकॉर्ड


