UP Election 2027: अखिलेश के PDA प्रणपत्र पर BJP का हमला, मायावती ने भी घेरा! | UP Politics

UP Election 2027

Share This Article

UP Election 2027: यूपी के सियासी गलियारों में सपा (SP) का ‘PDA प्रणपत्र’ चर्चाओं के केंद्र में बना हुआ है। कांग्रेस से सीटों की खींचतान के बीच जारी हुए मेनिफेस्टों पर मायावती ने हमला बोला है और BJP ने तो ढकोसला पत्र का नाम दे डाला है।

सियासत में वादों की अहमियत इरादों के आधार पर आंकी जाती है। यहां भूतकाल के अनुभवों की कसौटी पर रखकर भविष्य के लिए की गई हर घोषणा परखी जाती है। यूपी की सियासत में इन दिनों कुछ ऐसे ही वादों पर बहस छिड़ी हुई है। दरअसल, SP ने 2027 चुनाव के लिए अपना चुनावी दांव चलते हुए संविधान दिवस के मौके पर ‘पीडीए का प्रणपत्र’ जारी किया है। हालांकि, बीजेपी ने सपा के इस प्रणपत्र का नामकरण करते हुए इसे ‘ढकोसला पत्र’ करार दिया है।

दरअसल अखिलेश यादव ने मिशन 2027 (mission 2027) के तहत इस घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, कर्मचारियों और वंचित वर्ग को साधने की कोशिश की है। रोजगार से लेकर आरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय तक कई बड़े वादे के साथ सपा चुनावी दंगल में उतर चुकी है। उधर बीजेपी के अलावा यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती भी सपा के चुनावी ऐलानों पर बरस पड़ी हैं।

मायावती ने सपा के घोषणा पत्र को बताया ‘हवा-हवाई’! 
– अपने X पोस्ट में मायावती ने लिखा कि सपा का ‘जन-मन घोषणापत्र’ उनके ‘पीडीए’ नारे की तरह कोरा दिखावा (यानि ‘थोथा चना बाजे घना’ जैसा है)
– राज्यसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि सपा गरीबों, दलितों और पिछड़ों के बजाय ‘धन्नासेठों’ (अमीरों) का समर्थन करती है
– आरोप लगाया कि सपा चुनाव में अच्छे लोगों के बजाय अमीरों और बाहुबलियों को ही टिकट देगी
– कहा कि ‘हर हाथ को काम’ और ‘कानून का राज’ असल में बसपा की नीतियां हैं, जिन पर सिर्फ BSP सरकारों ने ही अमल किया है
– सपा पर SC/ST/OBC आरक्षण विरोधी होने और यूपी में दंगे व जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया

मायावती ने सपा पर आरोपों की बौछार करते हुए यूपी की जनता को सपा से सावधान रहने को कहा है। बीजेपी और बसपा के इन आरोपों के साथ सपा का चुनावी घोषणा पत्र फिलहाल सियासी सवालों के घेरे में दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: Supreme Court on Deepam: दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! CRPF संभालेगी सुरक्षा, 28 नवंबर को जलेगा दीप | Tamil Nadu

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This