Noida में ‘साइबर गुलामी’ का भंडाफोड़: 164 विदेशी नागरिकों को बंधक बनाकर कराई जा रही थी ठगी, एक Email से खुला राज

Noida, साइबर गुलामी

Share This Article

Noida में चल रहे एक बड़े साइबर गुलामी रैकेट (Cyber ​​slavery racket) का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस कार्रवाई में 164 विदेशी नागरिकों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है, जिनमें 92 इंडोनेशियाई और 72 मलेशियाई नागरिक शामिल हैं। इस मामले में 25 वर्षीय मलेशियाई नागरिक तान गुआन वी को गिरफ्तार किया गया है।     

आरोप है कि अच्छे वेतन और नौकरी का झांसा देकर इन लोगों को बुलाया जाता था और फिर उन्हें बंधक बनाकर जबरन ऑनलाइन ठगी कराई जा रही थी। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि यह पूरा मामला कैसे सामने आया।

Email से खुला पूरा राज

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब एक 42 वर्षीय मलेशियाई नागरिक ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को मेल भेजा। उन्हें नोएडा में आईटी कंपनी (IT company) में नौकरी का ऑफर मिला था। जब वे sector 136 स्थित कथित दफ्तर पहुंचे, तो उन्हें वहां हालात संदिग्ध लगे।  

जब उनसे पासपोर्ट जमा करने को कहा गया, तो उन्होंने मना कर दिया और किसी तरह वहां से निकल भागे। उनके मेल के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए 164 विदेशी नागरिकों को मुक्त कराया। पुलिस के मुताबिक, रैकेट से जुड़े तीन मुख्य आरोपियों में से तान गुआन वी को पकड़ लिया गया है।

कैसे कराई जाती थी ऑनलाइन ठगी

पुलिस जांच के अनुसार, इन विदेशी नागरिकों को फर्जी ऑनलाइन प्रोफाइल और महिला के रूप में खुद को पेश करके लोगों से संपर्क करने के लिए कहा जाता था। वे ग्राहकों से बातचीत करते थे और उन्हें नकली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म या एप्स में निवेश करने व ज्यादा मुनाफे का लालच देते थे। 

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी (क्राइम) सुरेंदर कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच से यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का मामला लग रहा है। आरोपियों ने आकर्षक सैलरी और सुविधाओं का लालच देकर लोगों को बुलाया और फिर उन्हें बंधक बनाकर गलत कामों में धकेला। 

आगे की जांच और कार्रवाई    

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। अन्य संदिग्धों की तलाश और तकनीकी व डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुक्त कराए गए नागरिकों की सुरक्षा और स्वदेश वापसी से जुड़ी प्रक्रिया पर भी प्रशासनिक स्तर पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: Lucknow Police ने लौटाए 50.50 लाख के 233 गुमशुदा mobile, जानें फोन खोने पर तुरंत क्या करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This