Banda में Navratri की अनोखी परंपरा: गालों के आर-पार लोहे की सांग चुभाकर भक्तों ने किया जबरदस्त नृत्य। Sang Nritya

Banda, Navratri

Share This Article

Unique Navratri tradition in Banda: बुंदेलखंड के बांदा में नवरात्रि की नवमी पर आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिलता है। यहां मां दुर्गा के भक्त गालों के आरपार लोहे की नुकीली सांग निकालकर ढोल-नगाड़ों की धुन पर घंटों नृत्य करते हैं। यह प्राचीन परंपरा सांग नृत्य के नाम से प्रसिद्ध है।

मान्यता है कि सांग नृत्य (Sang Nritya) करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवमी के दिन भक्त माहेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद पुजारी मंत्रोच्चार के साथ उनके गालों में सांग धारण कराते हैं। भक्तों का दावा है कि नृत्य के दौरान उन्हें दर्द महसूस नहीं होता। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Durga Visarjan 2026: रामनगरी अयोध्या में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा

यह भी पढ़ें: Dussehra 2026 in UP: लखनऊ में AI रावण से लेकर कानपुर में 90 फीट के पुतले तक, जानिए यूपी में क्या है खास

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted