Dussehra 2026 in UP: लखनऊ में AI रावण से लेकर कानपुर में 90 फीट के पुतले तक, जानिए यूपी में क्या है खास

Dussehra 2026 in UP

Share This Article

Dussehra 2026 in UP: इस बार उत्तर प्रदेश में विजयादशमी का उत्साह देखते ही बनता है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर लखनऊ के ऐतिहासिक ऐशबाग मैदान में हाईटेक रावण लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है, तो दूसरी ओर कानपुर में 90 फीट ऊँचे रावण का दहन किया जाएगा। इसी के साथ वाराणसी के बरेका स्टेडियम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।

लखनऊ में AI तकनीक और हाईटेक रावण से मनेगा भव्य दशहरा

इस वर्ष लखनऊ से लेकर कानपुर और वाराणसी तक विजयादशमी का पर्व विशेष आकर्षण लेकर आया है। विशेष रूप से लखनऊ के ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में आधुनिक तकनीक से लैस हाईटेक रावण मुख्य आकर्षण होगा, जो स्वयं चलकर मैदान में प्रवेश करेगा, अपने हाथ-पैर हिलाएगा और तलवार लहराता नजर आएगा।

–आधुनिक रामलीला व आतिशबाजी: दहन के बाद 45 मिनट तक भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। रामलीला के दृश्यों में एआई (AI) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, वहीं राम बारात में डिजिटल हाथी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।

–दर्शकों की व्यवस्था: इस दौरान कार्यक्रम को देखने के लिए मैदान में 7 हजार से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।

कानपुर के परेड मैदान में होगा 90 फीट ऊँचे रावण का दहन

कानपुर की परेड रामलीला सोसाइटी इस वर्ष अपनी स्थापना के 150 साल पूरे कर रही है। जिसके साथ ही मंगलवार को दशहरे के पावन पर्व पर परेड मैदान में 90 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस बार का मुख्य आकर्षण रावण के 10 सिर होंगे, जो 360 डिग्री तक घूमेंगे और जिनकी आँखों से अंगारे निकलते हुए दिखाई देंगे। दहन के समय 1,000 से अधिक पटाखे धमाकेदार गूंज के साथ फूटेंगे।

यह भी पढ़ें: रायपुर में भिड़ेंगे भारत और जिम्बाब्वे, क्लीन स्वीप पर होगी टीम इंडिया की नजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted