RSS 100 Years: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन समारोह, नागपुर में मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा

RSS, RSS 100 Years

Share This Article

RSS 100 Years: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के 100 साल पूरे होने पर पर शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। नागपुर (Nagpur) के रेशिमबाग मैदान में विजयादशमी उत्सव (Vijayadashami utsav) के साथ इस ऐतिहासिक पड़ाव को मनाया गया। कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र पूजा की। इस मौके पर दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

समारोह को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने स्वदेशी अपनाने, सामाजिक समरसता और भारत की विविधता में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने नशे की समस्या, नई पीढ़ी को संस्कार देने और सही-गलत के बीच अंतर समझने की जरूरत पर भी बात की।

अपने संबोधन में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI जैसे आधुनिक विषयों और फ्रांस में हुए विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र किया। संघ प्रमुख ने बंगाल के विचारक राज नारायण बसु को याद किया, जिनकी हिंदू मेले की पहल का उद्देश्य लोगों में अपनी संस्कृति और पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही उन्होंने संत रविदास के योगदान का भी उल्लेख किया। RSS के सौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित यह समारोह संगठन की विचारधारा, सामाजिक सरोकारों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा का अहम मंच बना।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Durga Visarjan 2026: रामनगरी अयोध्या में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted