Smriti Mandhana Wedding Postponed: पिता के स्वास्थ्य के कारण शादी फिलहाल टली

Smriti Mandhana

Share This Article

भारतीय महिला क्रिकेटर Smriti Mandhana और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के कारण टाल दी गई है। परिवार ने उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। 

Smriti Mandhana और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसकी वजह स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना का हार्ट अटैक है। परिवार ने उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया।

मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने बताया कि आज सुबह नाश्ते के दौरान उनके पिता की तबियत अचानक बिगड़ी। उन्हें तुरंत सांगली के सर्वहित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि कार्डियक एंजाइम थोड़े बढ़े हैं लगातार निगरानी की सलाह दी है। स्मृति ने पिता की सेहत को प्राथमिकता देते हुए शादी को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है। मंधाना के मैनेजर ने सभी लोगों से ये भी विनती की है कि इस समय वह परिवार को अकेला रहने दें।

यह भी पढ़ें : Ayodhya में धर्म ध्वजा समारोह 2025: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण, विशेष रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This