Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Shardiya Navratri 2026

Share This Article

Shardiya Navratri 2026: रविवार 11 अक्टूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, नवरात्री का पर्व मां दुर्गी और उनके नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित है। इसी के साथ नवरात्रि के प्रथम दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस बार अष्टमी और नवमी दोनों एक ही दिन मनाई जाएगी, जिसके बाद महाष्टमी और महानवमी की पूजा के साथ 19 अक्टूबर को पर्व का समापन होगा।

पीएम ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया, “शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।”

जिसके बाद उन्होंने ने एक और पोस्ट करते हुए लिखा, “नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणें में कोटिशः नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।”

सीएम योगी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, उनके सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट करते हुए लिखा, “वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आदिशक्ति माँ शैलपुत्री के चरणों में नमन। माँ की असीम कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समस्त जगत में शांति, सद्भाव व समृद्धि का विस्तार हो और हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे। जय माँ शैलपुत्री।”

यह भी पढ़ें: त्योहारों को लेकर CM YOGI सख्त, शोभायात्रा-विसर्जन मार्गों पर नहीं लगेंगी मांस-मदिरा की दुकानें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This