Satya Niketan incident: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार दोपहर एक दशकों पुरानी बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
PM Modi ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं, जिन्होंने अपनों को खोया है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है। पीएमओ के अनुसार स्थानीय प्रशासन और आपदा टीमें मौके पर मुस्तैदी से काम कर रही हैं।
The collapse of a building at Satya Niketan, Delhi is distressing. Condolences to those who lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured. Authorities are working at the site and assisting those affected in the mishap: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2026
राहत और बचाव अभियान जारी
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए सोमवार को दूसरे दिन भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दुर्भाग्यवश इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है।
प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि मलबे में फंसे हर व्यक्ति को जल्द बाहर निकाला जा सके और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए।
यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 : नई दिल्ली में तैयारियां तेज, 15 हजार फूलों के गमलों से सजेंगे प्रमुख रास्ते







