SCO Summit Dushanbe: ताजिकिस्तान (Tajikistan) की राजधानी दुशान्बे (Dushanbe), जहां SCO यानी शंघाई सहयोग संगठन की शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शामिल हुए। इस दौरान ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान (Emomali Rahmon) ने ‘पैलेस ऑफ द नेशन’ में राजनाथ सिंह और संगठन के अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आपसी सहयोग को लेकर भारत का रुख सामने रखा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO से इन क्षेत्रों में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया है। राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि सदस्य देशों की जिम्मेदारी है कि वे अपने नेताओं की राजनीतिक सोच को वास्तविक सहयोग में बदलें, ताकि उसका सीधा लाभ आम लोगों की जिंदगी में दिखाई दे। यानी भारत का संदेश साफ है—सदस्य देशों के बीच सहयोग केवल चर्चाओं तक सीमित न रहे, बल्कि ऐसे ठोस फैसलों में बदले, जिनका असर जमीन पर नजर आए और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।
यह भी पढ़ें: RSS 100 Years: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन समारोह, नागपुर में मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा