RMLAU Convocation 2026: अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह, 1.66 लाख विद्यार्थियों को मिली उपाधि। DD News Uttar Pradesh

Share This Article

RMLAU Convocation 2026: अयोध्या में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। समारोह में 1 लाख 66 हजार 55 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं 120 स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 86 छात्राओं और 34 छात्रों को मिले। राज्यपाल ने छात्राओं की उपलब्धि को बदलते भारत की तस्वीर बताते हुए कहा कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

स्वर्ण पदक वितरण के दौरान विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावकों को भी मंच पर बुलाया गया, ताकि उनकी इस उपलब्धि में उनके योगदान और सहयोग को सम्मान दिया जा सके।

इस अवसर पर कला एवं शिल्प के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री भग्गालाल कुमार को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ शोध एवं शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए चार शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार दिए गए।

RMLAU Convocation 2026, dd news uttar pradesh, dd news up

RMLAU Convocation 2026, DD news uttar pradesh, dd news up

यह भी पढ़ें: Gonda News: बाढ़ राहत के लिए आया SHERP वाहन, सरयू में सफल डेमो, युवक का किया रेस्क्यू। DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें: Har Ghar Tiranga Campaign: उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This