Moradabad: ‘जटायु ड्रोन वाहन’ से कांवड़ मार्ग पर नजर, शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा

Moradabad, जटायु ड्रोन वाहन

Share This Article

Moradabad News: मुरादाबाद में सावन में कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। नगर निगम के ‘जटायु ड्रोन वाहन’ से कांवड़ मार्ग, कांवड़ियों के काफिलों और प्रमुख मंदिरों की लगातार निगरानी की जा रही है।

ड्रोन से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा भी की जा रही है। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांवड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी डायवर्जन लागू किए गए हैं। ड्रोन कैमरों के साथ सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: RMLAU Convocation 2026: अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह, 1.66 लाख विद्यार्थियों को मिली उपाधि। DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें: Gonda News: बाढ़ राहत के लिए आया SHERP वाहन, सरयू में सफल डेमो, युवक का किया रेस्क्यू। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This