आज से मणिपुर ( Manipur ) के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा

Manipur

Share This Article

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार यानी आज से मणिपुर ( Manipur ) के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित कई औपचारिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।  इस दौरान वह इंफाल में 86वें नुपी लाल दिवस समारोह में शामिल होंगी और राज्य की राजधानी और आदिवासी आबादी वाले सेनापति जिले में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। राष्ट्रपति की उपस्थिति न केवल विकास कार्यक्रमों को गति देगी, बल्कि जनता के मनोबल को भी मजबूत करेगी।

इंफाल पहुंचने पर भव्य स्वागत

इंफाल पहुंचते ही राष्ट्रपति मुर्मु को पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। उनकी आगवानी के लिए बीर टिकेंद्रजीत एयरपोर्ट से लेकर नुपी लाल मेमोरियल कॉम्प्लेक्स तक लगभग 7 किलोमीटर लंबा मार्ग दुरुस्त किया गया है और रंगीन झंडों व सजावट से सुसज्जित किया गया है। शहर में जगह-जगह स्वागत बैनर लगाए गए हैं, जो स्थानीय लोगों के उत्साह को दर्शाते हैं।

कांगजेइबुंग में पोलो प्रदर्शनी मैच

इंफाल पहुंचने के तुरंत बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दुनिया के सबसे पुराने पोलो ग्राउंड माने जाने वाले मापाल कांगजेइबुंग में एक पोलो प्रदर्शनी मैच देखेंगी। हाल ही में यहां 15वां मणिपुर इंटरनेशनल पोलो टूर्नामेंट आयोजित हुआ था, जिसने राज्य की खेल विरासत और वैश्विक पहचान को एक बार फिर उजागर किया था। राष्ट्रपति का यह दौरा खेल जगत के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Manipur

सिटी कन्वेंशन सेंटर में नागरिक सम्मान समारोह

शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंफाल के सिटी कन्वेंशन सेंटर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी और उद्घाटन करेंगी। इन परियोजनाओं से राज्य में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी में सुधार होने की उम्मीद है।

नुपी लाल मेमोरियल परिसर में श्रद्धांजलि

दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मु नुपी लाल मेमोरियल कॉम्प्लेक्स जाएंगी, जहां वे मणिपुर की वीर महिला योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। नुपी लाल दिवस राज्य के इतिहास में महिलाओं के नेतृत्व वाले दो महत्वपूर्ण आंदोलन 1904 और 1939 की स्मृति में मनाया जाता है। ये आंदोलन ब्रिटिश औपनिवेशिक नीतियों के विरुद्ध महिलाओं की असाधारण बहादुरी का प्रतीक हैं। राष्ट्रपति की उपस्थिति इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के महत्व को और भी बढ़ाती है।

विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

नुपी लाल मेमोरियल परिसर से आगे, राष्ट्रपति मुर्मु नगा बहुल आबादी वाले सेनापति जिले का भी दौरा करेंगी। वहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगी और जिले में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी। इन परियोजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गति तेज होने की संभावना है, खासकर सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रों में।

मणिपुर में कुकी-जो जनजाति की सबसे बड़ी संस्था कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी), ने राष्ट्रपति के दौरे पर जताई है। केजेडसी के सचिव (सूचना एवं प्रचार) गिन्जा वुअलजोंग ने कहा, कुकी-जो काउंसिल दिल से चाहती है कि राष्ट्रपति जो खुद एक आदिवासी हैं, कुकी-जो इलाकों में भी जाकर उन साथी आदिवासी पीड़ितों से मिलें जिन्होंने हिंसा शुरू होने के बाद से बहुत दुख झेला है।”

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए इंफाल और सेनापति में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी कार्यक्रम सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों।

यह भी पढ़े – राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार 2023-24 : राष्ट्रपति मुर्मु ने कारीगरों की कला, संस्कृति और योगदान को सराहा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This