आजकल के रील वाले जमाने में हम सब हर काम में शॉर्टकट तलाशने लगे हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जीवन में आगे बढ़ना है तो शॉर्टकट से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) की नई किताब ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ (Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles) के विमोचन के दौरान PM Modi ने युवाओं से यह अहम बात साझा की।
रामनाथ कोविंद की आत्मकथा सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत के लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाती है। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का कोविंद जी का सफर हर किसी को प्रेरित करता है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी रुकावट आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।
Shri Ram Nath Kovind Ji chose public service as the path of his life and remained deeply committed to his duties throughout. His dedication and spirit of service are an inspiration for every Indian.@ramnathkovind pic.twitter.com/FtLIYUDaV9
— Narendra Modi (@narendramodi) August 12, 2026
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने रामनाथ कोविंद के साथ बिताए पुराने पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति रहने के दौरान भी कोविंद जी का व्यवहार बेहद सहज और विनम्र रहता था। वे अक्सर प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना प्रधानमंत्री को विदा करने के लिए कार के दरवाज़े तक आते थे। शुरू में मैंने उनसे ऐसा न करने का आग्रह किया था। फिर भी, उन्होंने कभी भी उस विनम्रता को नहीं छोड़ा।”
PM Modi ने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस किताब को केवल सतही तौर पर न देखें, बल्कि इसे पूरा पढ़ें। इसमें छिपे जीवन के अनुभव और संघर्ष की कहानियां नई पीढ़ी के लिए एक सही मार्गदर्शन साबित हो सकती हैं।
The book by former President Shri Ram Nath Kovind Ji is an inspiring read, wonderfully highlighting his struggles, service and rich contribution as MP, Governor and the President of India.@ramnathkovind pic.twitter.com/kSOOASCjgV
— Narendra Modi (@narendramodi) August 12, 2026







