PM Modi Slovakia Visit: PM Modi का Slovakia दौरा संपन्न, जानिए क्यों ऐतिहासिक रही यह यात्रा और क्या हुईं प्रमुख उपलब्धियां

Share This Article

PM Modi Slovakia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यूरोपीय दौरे का एक और अहम पड़ाव पूरा कर लिया है। वे Slovakia की दो दिवसीय राजकीय यात्रा खत्म करके अब G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुच चुके हैं। इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर स्लोवाकिया के लोगों और सरकार का आभार जताते हुए इसे एक सकारात्मक यात्रा बताया।

PM Modi Slovakia Visit

दौरा क्यों ऐतिहासिक?

यह यात्रा कई मायनों में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। साल 1993 में स्लोवाकिया के एक स्वतंत्र देश बनने के बाद, यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इस दौरे की सबसे बड़ी बात यह रही कि Slovakia के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने PM Modi को अपने देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान— ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस फर्स्ट क्लास’ दिया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत की 140 करोड़ जनता और दोनों देशों की दोस्ती को समर्पित किया।

PM Modi Slovakia Visit

प्रमुख उपलब्धियां

इस दो दिवसीय दौरे में सिर्फ औपचारिकताएं नहीं हुईं, बल्कि भविष्य के लिए मजबूत जमीन तैयार की गई। भारत और स्लोवाकिया ने रक्षा क्षेत्र समेत कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। स्लोवाक प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर हुई इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापार, टेक्नोलॉजी और आर्थिक सहयोग को और आगे ले जाने का फैसला किया। विदेश मंत्रालय का मानना है कि यह कदम दोनों देशों के बीच एक व्यापक साझेदारी की शुरुआत है।

Slovakia का यह दौरा खत्म करने के बाद पीएम मोदी अब फ्रांस के एवियन में हो रहे G7 शिखर सम्मेलन के लिए पहुंच चुके हैं। Slovakia में मिले राजकीय सम्मान और समझौतों से साफ है कि भारत और यूरोप के रणनीतिक रिश्ते अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले समय में मजबूत व्यापारिक संबंधों का सीधा फायदा हमारे युवाओं को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: PM Modi को Slovakia का सर्वोच्च सम्मान: ‘Order of the White Double Cross’ पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने, मिला 33वां वैश्विक पुरस्कार। DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This