Commonwealth Games 2026: PM Modi ने की बॉक्सर Lovlina Borgohain की तारीफ, जानिए क्या थी वजह

Commonwealth Games 2026, Lovlina Borgohain, PM Modi

Share This Article

Commonwealth Games 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को खास मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने सभी एथलीटों के प्रदर्शन की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। इस बातचीत में बॉक्सिंग में देश के लिए सिल्वर मेडल (silver medal) जीतने वाली Lovlina Borgohain की देशभक्ति और सतर्कता की विशेष रूप से चर्चा हुई, जिसकी प्रधानमंत्री ने दिल से तारीफ की।

रेस्टोरेंट वाले वाकये पर पीएम की चुटकी

मुलाकात के दौरान PM Modi ने हल्के-फुल्के अंदाज में लवलीना से पूछा कि क्या अब दुनिया भर के मुक्केबाज भारतीय बॉक्सर्स से डरने लगे हैं? इसके बाद पीएम ने उनसे रेस्टोरेंट वाली घटना का जिक्र करते हुए सवाल पूछा।

इस पर Lovlina ने बताया कि गेम्स खत्म होने के बाद जब वे एक रेस्टोरेंट में जश्न मना रही थीं, तो उन्होंने वहां भारत का गलत नक्शा लगा देखा। उन्हें अपने देश का गलत मानचित्र बिल्कुल पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट स्टाफ को प्यार से समझाया, जिसके बाद उन्होंने उसमें सुधार कर दिया। पीएम मोदी ने इस वाकये की सराहना करते हुए कहा कि खुशी के माहौल में भी देश के प्रति ऐसी सजगता दिखाना युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

Khelo India योजना और युवाओं की भूमिका

बातचीत के दौरान लवलीना ने कहा कि आज के समय में खिलाड़ियों को जो समर्थन और लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है, वह काफी अहम है। उन्होंने बताया कि नए युवा एथलीट ‘खेलो इंडिया’ स्कीम के जरिए आगे आ रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर खिलाड़ी इस योजना की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं, तो यह बहुत बड़ा योगदान होगा और अभी देश को आगे बहुत सारे मेडल जीतने हैं।

ऐसा रहा सिल्वर तक का सफर

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लवलीना बोरगोहेन को ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के खिलाफ कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा था। मैच के पहले दौर में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज ने पकड़ बनाई, लेकिन लवलीना ने दूसरे राउंड में वापसी करते हुए इसे 4-1 से अपने नाम किया। हालांकि तीसरे दौर में जजों के फैसले के आधार पर मुकाबला एम्मा के पक्ष में गया और लवलीना को सिल्वर मेडल मिला।

यह भी पढ़ें: UGC-NET June 2026: इसी सप्ताह जारी होगी प्रोविजनल answer key, जानिए कैसे दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This