PM Modi ने बनारस स्टेशन से नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM Modi ने बनारस स्टेशन से नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Share This Article

वाराणसी में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बनारस रेलवे स्टेशन से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी स्टेशन पहुंचे, पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

बनारस से खजुराहो तक – आध्यात्मिकता और विकास का संगम

बनारस से खजुराहो के बीच शुरू की गई यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस कई मायनों में खास है। अंकशास्त्र के अनुसार यह 8 का मूलांक लिए हुए है, जिसे प्रगति और सफलता का प्रतीक माना जाता है।

PM Modi ने चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दी सौगात

  • बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
  • लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, यात्रियों ने “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए और स्टेशन पर उत्साह का माहौल छा गया।

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम् के 150 वर्ष: अमित शाह ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान, युवाओं से स्वदेशी अपनाने की अपील

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से जुड़े PM Modi के विचार

“दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक प्रगति का बड़ा कारण मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर रहा है। भारत भी उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है बनारस आना, बनारस में रहना और बनारस की सुविधाओं को जीना — यही न्यू इंडिया का विजन है।”

काशी में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान

पीएम मोदी ने बताया कि अब काशी में महामना कैंसर अस्पताल समेत कई अस्पतालों की स्थापना से पूर्वांचल के लोगों को राहत मिली है। आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्र की वजह से लाखों गरीबों को फायदा हुआ है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This