PM Kisan Samman Nidhi : किसानों के खाते में पहुंचे 18 हजार करोड़ रुपये, पीएम मोदी बोले- किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभ

Share This Article

PM Kisan Samman Nidhi : गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने किसानों, कृषि योजनाओं और खेती में तकनीक की भूमिका पर बात की।

चौपाइयों पर बैठे लोग, सभा के माहौल का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि आज देश और गुजरात का हर किसान टेक्नोलॉजी से जुड़ रहा है। सभा के अनोखे माहौल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां सभी लोग चौपाइयों पर बैठे हैं। यह दृश्य देश के लोगों के लिए अजूबा हो सकता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को इसकी जानकारी दी गई होती, तो आज इसका रिकॉर्ड बन जाता।

मां अंबा को किया नमन, किसानों को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने मां अंबा की पावन धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि नवरात्र के कुछ ही दिन बाद यहां आने का अवसर मिला है। उन्होंने किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की नई किस्त मिलने पर बधाई भी दी। प्रधानमंत्री के मुताबिक, आज करीब 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है। गुजरात के 50 लाख से ज्यादा किसानों को भी इसका लाभ मिला है और उनके खातों में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम पहुंची है।

किसान हैं विकसित भारत के मजबूत स्तंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं। सरकार ने हमेशा किसानों को सशक्त बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बजट पहले के मुकाबले पांच गुना से अधिक हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में सरकार की नीतियों और योजनाओं के जरिए किसानों को 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद मिली है।

पांच योजनाओं से किसानों को मिली राहत

प्रधानमंत्री ने किसानों को आर्थिक मदद और सुरक्षा देने वाली पांच प्रमुख योजनाओं का जिक्र किया।

1. पीएम-किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री के अनुसार, इस योजना के तहत करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में 85 प्रतिशत से अधिक किसान छोटे किसान हैं और सरकार ने उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर यह योजना शुरू की।

2. खाद पर सब्सिडी

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण खाद की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, लेकिन सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया। खाद पर राहत देने के लिए करीब 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए।

3. न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों से किया गया एमएसपी का वादा पूरा किया है। उनके मुताबिक, पिछले 12 वर्षों में गेहूं और धान के किसानों को एमएसपी के रूप में 24 लाख करोड़ रुपये मिले हैं।

4. पीएम फसल बीमा योजना

प्रधानमंत्री ने फसल बीमा योजना को किसानों के लिए सुरक्षा कवच बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में इस योजना के तहत किसानों को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी है।

5. सिंचाई और पीएम-कुसुम योजना

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सिंचाई की लागत कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। पीएम-कुसुम योजना के तहत अब तक 12 लाख सोलर पंप दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन पंपों से डीजल की खपत कम करने में मदद मिली है।

खेती पेशा ही नहीं, संस्कृति भी है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन पांच योजनाओं के जरिए किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि खेती सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति का भी हिस्सा है।

Read More : UP PET 2026: गाजियाबाद में 30 अक्टूबर को स्कूल बंद, अलीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This