New Delhi : नई दिल्ली में भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली

New Delhi

Share This Article

भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी आज से नई दिल्ली (New Delhi) में आम जनता के लिए खोल दी गई है। यह प्रदर्शनी छह महीने तक चलेगी, जिसके दौरान देश-विदेश से आने वाले दर्शकों को इन दुर्लभ और ऐतिहासिक अवशेषों के दर्शन के साथ-साथ उनके धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी।

Delhi

“प्रकाश और कमल: प्रबुद्ध व्यक्ति के अवशेष” विषय पर आधारित यह प्रदर्शनी भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और भारत के गहरे सभ्यतागत संबंधों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। इसका उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, जिन्होंने इसे भारत की आध्यात्मिक विरासत और वैश्विक शांति संदेश का प्रतीक बताया।

राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक गुरमीत सिंह चावला ने कहा कि यह प्रदर्शनी शांति, करुणा और समावेशी राष्ट्रीय विकास के मार्गदर्शक के रूप में बौद्ध दर्शन की आज भी प्रासंगिक भूमिका को रेखांकित करती है। उन्होंने बताया कि यह पहल देश की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित और संरक्षित करने के लिए सरकार के सतत प्रयासों का हिस्सा है।

यह भी पढे़ – 12 जनवरी को ISRO लॉन्च करेगा PSLV-C62 मिशन, EOS-N1 समेत 18 उपग्रह होंगे प्रक्षेपित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This