Pilibhit में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। यह देश का दूसरा बासमती और पहला जैविक कृषि प्रशिक्षण केंद्र होगा।
कृषि विभाग ने केंद्र के लिए एपीडा (APEDA) को 8 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। यहां किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली बासमती के उत्पादन, आधुनिक कृषि तकनीकों और जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को वैश्विक बाजार के अनुरूप तैयार करना और कृषि निर्यात को बढ़ावा देना है। केंद्र से किसानों की आय बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि टांडा विजैसी में अब नई-नई किस्म के धान के बीज और तकनीक इजाद होगी। किसानों को बासमती की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही पीलीभीत में तैयार बीज को पंतनगर की तरह दुनिया के तमाम हिस्सों में पहचान मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Najibaabad Guldar Attack: आलोपुर में सुबह टहल रही महिला को खींच ले गया गुलदार, वन विभाग पर भड़के ग्रामीण
यह भी पढ़ें: UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन








