Najibaabad Guldar Attack: आलोपुर में सुबह टहल रही महिला को खींच ले गया गुलदार, वन विभाग पर भड़के ग्रामीण

Najibaabad Guldar Attack

Share This Article

Najibaabad Guldar Attack: उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) जिले में नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम आलोपुर में गुरुवार सुबह एक बेहद दुखद हादसा सामने आया। घर के बाहर टहल रही 40 वर्षीय महिला बबीता पर झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ गहरा गुस्सा है।

खून के निशान देखकर जंगल पहुंचे ग्रामीण

घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे की है। ग्राम आलोपुर निवासी बबीता पुत्री ओमप्रकाश रोज की तरह अपने घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया।

कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर घर के बाहर पड़े खून पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को अलर्ट किया। इसके बाद सौरभ, कपिल, योगेंद्र, देव और दीपक समेत कई ग्रामीण खून के निशानों का पीछा करते हुए जंगल की ओर बढ़े। घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर बबीता का शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि बबीता हाथ-पैर से थोड़ी कमजोर थीं, जिसके कारण वे अपना बचाव नहीं कर सकीं।

वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। लोगों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में कई दिनों से गुलदार घूम रहा था। इसकी सूचना और वीडियो भी वन अधिकारियों को दिए गए थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जंगल के पास पिंजरा तो लगाया गया था, लेकिन उसमें चारे की व्यवस्था ही नहीं की गई, जिससे वह सिर्फ शोपीस बनकर रह गया। हादसे की खबर मिलते ही रेंजर राजकुमार, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। ड्रोन से उसकी लोकेशन तलाशने के साथ पिंजरा और जाल मंगाया गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए ट्रैंकुलाइजिंग टीम भी लगाई जा रही है। वहीं, परिजनों ने गुलदार के पकड़े जाने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें: 18th Brics summit Delhi: दिल्ली में तैयारियां अंतिम चरण में, जानें सुरक्षा और ट्रैफिक का पूरा प्लान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This