Kulgam आतंकी हमला: CM Omar Abdullah ने की पीड़ित परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

Kulgam

Share This Article

दक्षिण कश्मीर के Kulgam में हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ईंट भट्ठे पर काम कर रहे Chhattisgarh के दो निर्दोष मजदूरों की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दुखद घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है और अनुग्रह राशि की घोषणा की है।    

Kulgam में मजदूरों की नृशंस हत्या

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम में मजदूरों की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेना बेहद कायरतापूर्ण हरकत है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और भरोसा दिलाया कि इस कठिन परिस्थिति में पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है।   

10 लाख रुपये की सहायता राशि   

पीड़ितों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह आर्थिक मदद जिला प्रशासन द्वारा घोषित 6 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता के अलावा होगी। यानी दोनों मृतकों के परिजनों को कुल मिलाकर 16-16 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।

Chhattisgarh के रहने वाले दीपक रात्रे और भूपेंद्र 

यह दुखद वारदात शुक्रवार देर शाम कुलगाम जिले के केलम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर हुई। हमले का शिकार बने युवा मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक रात्रे और भूपेंद्र थे। फायरिंग के बाद दीपक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को पहले अनंतनाग और फिर श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान तेज किया है ताकि हमलावर आतंकियों का पता लगाकर उन्हें जल्द से जल्द अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Kulgam में कायराना आतंकी हमला: 2 मजदूरों की मौत, नाम पूछकर मारी गोली, लश्कर की विंग TRF पर शक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This