Nepal में महाप्रलय के बाद राहत अभियान शुरू, Haridwar से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ दल

Nepal

Share This Article

Nepal में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। नेपाल के उत्तरी क्षेत्रों में भारी जन-धन की क्षति हुई है। आपदा प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए भारत सरकार के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं और सामाजिक संगठन भी राहत सामग्री भेज रहे हैं।

महराजगंज स्थित भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से हरिद्वार से पहुंचे स्वयंसेवकों का एक दल दो ट्रकों में राहत सामग्री लेकर सड़क मार्ग से काठमांडू के लिए रवाना हुआ। ट्रकों में टेंट, कपड़े, बर्तन, दवाइयां सहित अन्य आवश्यक सामग्री मौजूद है, जिसे प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

स्वयंसेवकों ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच केवल सांस्कृतिक संबंध ही नहीं, बल्कि रोटी-बेटी और भाईचारे का रिश्ता भी है। इसी मानवीय भावना के तहत वे पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Mann Ki Baat: Varanasi में उत्साह से सुनी गई ‘Mann Ki Baat’, ‘vocal for local’ को बढ़ावा देने का संकल्प | DD News UP

यह भी पढ़ें: Hamirpur में कजली दंगल का आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच | DD News UP

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This