PM Modi Mann Ki Baat: Prayagraj के खुशहाल पर्वत क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी और आगामी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है।
उन्होंने अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेक लोग मृत्यु के बाद आंख, गुर्दा और लीवर जैसे अंग दान करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। अखिलेश यादव के भाजपा पर देश बेचने के आरोप को नंदी ने निराधार बताते हुए कहा कि ऐसे बयान जनता को गुमराह करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Nepal में महाप्रलय के बाद राहत अभियान शुरू, Haridwar से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ दल
यह भी पढ़ें: Hamirpur में कजली दंगल का आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच | DD News UP