PM Modi Mann Ki Baat: Varanasi में उत्साह से सुनी गई ‘Mann Ki Baat’, ‘vocal for local’ को बढ़ावा देने का संकल्प | DD News UP

PM Modi Mann Ki Baat

Share This Article

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Kashi) में रविवार को लोगों ने उत्साह के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों को अपनाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने काशी की लोक संस्कृति और परंपराओं का भी उल्लेख किया। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘वोकल फॉर लोकल’ (vocal for local) और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर लोक कलाकार डॉ. मन्नू यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और कलाकार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat 137th Episode: PM Modi ने की युवाओं से नशे से दूर रहने और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना

यह भी पढ़ें: PM Modi Mann Ki Baat: अमरनाथ यात्रा में स्वच्छता और जनभागीदारी, जानिए देश भर के प्रेरणादायक प्रयास

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This