Seva Sankalp Abhiyan: शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ (Seva Sankalp Abhiyan) की तैयारियों को लेकर UP राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप (Narendra Kashyap) ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में सभी विभाग भाग लेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाई जाएगी।
मंत्री ने तहसील जलालाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को राशन किट वितरित की। साथ ही फसली नुकसान का सर्वे कराकर भरपाई का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें: Telangana के Governor Shiv Pratap Shukla ने किया AIIMS Raebareli का दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना
यह भी पढ़ें: 67 Years of Doordarshan: एक प्रायोगिक शुरुआत से देश के दिल तक का सफर






