Mirzapur Road Accident: मिर्ज़ापुर में भीषण सड़क हादसा, कोयला लदे ट्रक ने 3 मजदूरों को कुचला

Mirzapur

Share This Article

Mirzapur जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोनभद्र मुख्य मार्ग पर देवरी गांव के पास स्थित विंध्यवासिनी धर्मकांटा के सामने शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ये तीनों युवक एक निजी कंपनी में अपनी ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत ने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया।

Mirzapur

कैसे हुआ यह भीषण हादसा?

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीनों युवक मिर्जापुर से मड़िहान की ओर जा रहे थे। जैसे ही देवरी कला गांव के सामने धर्म कांटा के पास पहुंचे, तभी सोनभद्र की ओर से मिर्जापुर जा रहे कोयला लदे ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों ट्रक के अंदर घुस गए। ट्रक से कुचलकर तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान देवेंद्र (38), विजय कुमार (41) और राजेश (40) के रूप में हुई है।

Mirzapur

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।  ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मड़िहान पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मौत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Italy में वैशाखी समारोह के दौरान खूनी संघर्ष: दो भारतीय सिखों की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This