Mathura में रोडवेज बस की टक्कर से दंपति की दर्दनाक मौत, मासूम बच्ची की हालत गंभीर

Mathura

Share This Article

Mathura के थाना हाईवे क्षेत्र के नवादा चौराहे पर सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार फरह थाना क्षेत्र के गांव बेरी निवासी मूलचंद अपनी पत्नी मंजू और नातिन के साथ सड़क पार कर रहे थे, तभी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे के चलते आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारु कराया। वहीं, घायल बच्चे को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur fire cracker factory blast: गंगोह क्षेत्र के नया गांव में बड़ा धमाका, 2 की मौत

यह भी पढ़ें: Azamgarh: अहरौला थाना क्षेत्र में फर्जी खतौनी से 35 लाख की ठगी, चार आरोपी पकड़े गए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This