Mathura में 1200 KG संदिग्ध पनीर बरामद, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर कराया नष्ट | Food Safety

Mathura, 1200 kg

Share This Article

Mathura में रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोसीकलां क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (National Highway-2)पर हाईवे किंग ढाबे के पास बोलेरो की जांच के दौरान करीब 1200 kg संदिग्ध पनीर बरामद हुआ।

इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई। कारोबारी पनीर की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर अधिकारियों ने तीन नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे और पूरे पनीर को जनहित में मौके पर ही नष्ट करा दिया।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रक्षाबंधन को लेकर जिले में चलाए गए अभियान के दौरान पनीर, दूध, घेवर और पेड़े समेत सात नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Raksha bandhan पर बहनों को CM Yogi का बड़ा तोहफा: 60+ महिलाओं को भी मुफ्त बस सफर, Ayodhya में खुशी की लहर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This