Mann Ki Baat 138th Episode: सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर स्वच्छता तक, जानिए ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड की बड़ी बातें

Share This Article

Mann Ki Baat 138th Episode: रविवार को सुबह 11 बजे से प्रसारित ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के बारे में बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक ने विश्व के सामने भारत की आतंक-रोधी निति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी के साथ उन्होंने इस एपिसोड में आगे ऑपरेशन सिंदूर, दिल्ली सीरियल ब्लास्ट, 26/11 और 9/11 जैसी घटनओं के बारे में जिक्र किया।

सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कई आतंकी हमलों के बारे में चर्चा की

आकाशवाणी से प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर बात करते हुए कहा कि देश 28 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ मनाएगा। जिस पर उन्होंने बताया कि कैसे देश के बहादुर सैनिकों ने नियंत्रण -रेखा पार कर आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर दुनिया को हैरान कर दिया। वहीं उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बात की, जिसके बाद 13 सितंबर, 2008 में हुए दिल्ली के सिलसिलेवार धमाकों और उसके कुछ हफ्तों बाद 26 नवंबर को हुए मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि अब भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है, जिसका नतीजा सामने है। वहीं उन्होंने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले की 25वीं बरसी के बारे में बताया जिसमें अमरीकी नागरिकों के बाद सबसे ज्यादा भारतीय नागरिक ही पीड़ित हुए थे। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका की यात्रा के दौरान उन निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी थी।

गांधी जयंती के दौरान स्वच्छता का जिक्र किया

प्रधानमंत्री ने आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती की चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश में युवा द्वारा नदी की सफाई के बारे में बात की और कहा कि स्वच्छता, बापू के जीवन के मार्गदर्शक सिद्धांतों में से एक है। इसी के साथ उन्होंने आंध्र प्रदेश में युवा द्वारा पुरानी बावड़ियों और कुओं की सफाई का जिक्र करते हुए कहा कि इससे भारत की विरासत को पुनर्जीवित करने में मदद मिल रही है। पीएम ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे मुंबई के कुछ युवा द्वारा समुद्र तटों को साफ रखने की पहल और दिल्ली में बच्चे और युवा द्वारा कचरा अलग करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ प्रेस वार्ता में सीएम योगी का राहुल गांधी पर हमला, SIR और चुनाव प्रक्रिया पर रखी बात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This