Bihar Coaching Controversy : पटना कोचिंग वॉर में बड़ा मोड़: नेपाल के होटल में मिली रौशन आनंद के भाई की संदिग्ध लाश!

Share This Article

Bihar Coaching Controversy : बिहार के पटना से एक बहुत ही सनसनीखेज और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पटना के मशहूर कोचिंग सेंटर्स के बीच चल रहे विवाद में अब एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस खबर के सामने आते ही पटना से लेकर नेपाल तक हड़कंप मच गया है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला।

नेपाल के होटल में मिला शव

खबरों के मुताबिक, रौशन आनंद का भाई प्रिंस पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। वह नेपाल के विराटनगर के एक होटल में छिपा हुआ था, जहां उसकी संदेहास्पद मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासनिक तौर पर इस मौत की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। आपको बता दें कि प्रिंस का भाई रौशन आनंद पहले से ही पटना की बेऊर जेल में बंद है।

खान सर की कोचिंग से जुड़ा है मामला

प्रिंस आखिर फरार क्यों था? इसके पीछे की वजह है पटना के मशहूर शिक्षक ‘खान सर’ की कोचिंग (खान ग्लोबल स्टडीज) पर हुआ हमला। खान सर की कोचिंग का मैनेजमेंट देखने वाले कन्हैया ने आरोप लगाया था कि रौशन आनंद और उनके भाई प्रिंस ने मिलकर कोचिंग पर हमला और तोड़फोड़ करवाई थी। इस मामले में प्रिंस नामजद आरोपी था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।

खान सर को भी जाना पड़ा था कोर्ट

इस पूरे कोचिंग विवाद की आंच खुद फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ तक भी पहुंची थी। खान ग्लोबल स्टडीज में हुई तोड़फोड़ और पथराव के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को गिरफ्तार किया था। उनके बयान के आधार पर खान सर के खिलाफ भी एफआईआर (FIR) दर्ज हुई थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा था। हालांकि, बाद में कोर्ट से उन्हें अंतरिम राहत मिल गई थी।

पुलिसिया कार्रवाई और छात्रों का प्रदर्शन

इस विवाद के शुरू होते ही पटना पुलिस काफी एक्शन में नजर आई थी। कदमकुआं थाना इलाके में हुई इस तोड़फोड़ के तुरंत बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में उस वक्त कोचिंग के छात्रों ने पटना की सड़कों पर कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध भी दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: Patna News : पाटलिपुत्र स्टेशन पर मद्य निषेध अभ्यर्थियों का बवाल 
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This