CM Yogi ने युवा सहकार सम्मेलन और यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया

CM Yogi

Share This Article

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में युवा सहकार सम्मेलन और यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को चेक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए, जिससे उनके उत्साह को और बढ़ावा मिला।

युवाओं को सहकारिता आंदोलन से जोड़ने का आह्वान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलन में कहा कि हमारा युवा सहकारिता आंदोलन का भविष्य है और यह भविष्य के शिल्पी हैं। उन्होंने इस सम्मेलन को प्रदेश के सामयिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम और मील का पत्थर बताया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता के माध्यम से समृद्धि और आत्मनिर्भरता का जो विजन दिया है, वह 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी है।

CM Yogi

सहकारिता विभाग की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन

इस अवसर पर सीएम ने सहकारिता विभाग की उपलब्धियों एवं नवाचार पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही सहकारिता के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ​विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि यह सम्मेलन ‘नए उत्तर प्रदेश’ की समृद्धि और सामूहिक विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के प्रति मेरी शुभकामनाएं!

CM Yogi

इस एक्सपो का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र की नीतियों और योजनाओं को सामने लाना है, जिससे युवा पीढ़ी को इस क्षेत्र में नई दिशा और अवसर मिल सकें।

यह भी पढ़ें : PM Modi ने असम में 10,601 करोड़ रुपये के उर्वरक प्लांट की आधारशिला रखी, असम को विकास की नई दिशा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This