Lucknow News : लखनऊ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, कार पलटने से दो की मौत

Share This Article

Lucknow News : लखनऊ में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काकोरी इलाके में आउटर रिंग रोड पर एक XUV300 कार खंभे से टकराकर कई बार पलट गई। हादसे में कार में पीछे बैठे दरोगा की मां और ताऊ की मौत हो गई। वहीं, दरोगा और कार चालक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ

यह हादसा काकोरी में चकौली अंडरपास के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर के नाहटौर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात सोनू निगम अपनी मां, ताऊ और ड्राइवर के साथ बुलंदशहर से लखनऊ आ रहे थे।

सोनू निगम को मोहनलालगंज में एक रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होना था। उनके साथ उनकी मां सावित्री देवी (48) और ताऊ शेर सिंह (55) भी सफर कर रहे थे। बताया गया कि शेर सिंह का पीजीआई में इलाज चल रहा था और इलाज के सिलसिले में भी उन्हें लखनऊ आना था।

खंभे से टकराने के बाद कई बार पलटी कार

बताया जा रहा है कि चकौली अंडरपास के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और फिर सड़क पर सीधी हो गई। कार के दोनों एयरबैग भी खुल गए थे। हादसे के समय सोनू निगम ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे, जबकि उनकी मां और ताऊ पीछे की सीटों पर बैठे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अवस्था में सोनू निगम, उनके ताऊ और मां को बाहर निकाला। दोनों बुजुर्गों को अचेत हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सावित्री देवी और शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दरोगा सोनू निगम और ड्राइवर संदीप भाटी को भी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी सड़क से हटवा दिया गया।

कार से मिले 3.50 लाख रुपये और सामान

हादसे के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार के अंदर से एक सूटकेस, कुछ कपड़े और मोबाइल फोन मिले। इसके अलावा करीब 3.50 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। फिलहाल शुरुआती जानकारी में कार के खंभे से टकराने की बात सामने आई है।

Read more : सुबह-सुबह 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This