Divya mishra gomti nagar lucknow murder: Lucknow में आज बड़ी वारदात सामने आई है। पति (मानस बाजपेई) ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड (suicide) कर लिया। आज दोपहर उसने ICICI बैंक के बाहर पत्नी Divya mishra को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मार दी।
पति भी बैंक कर्मी बताया जा रहा है मृतक बहन का नाम शीबा बाजपेई है। वहीं, पुलिस को मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल मिली है। साथ ही घर से मिले मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur station पर 38 मिनट खड़ी रही Vaishali Express! गार्ड की टूटी कुर्सी बनी train के रुकने की वजह
यह भी पढ़ें: Azamgarh में top-10 अपराधी की 20 लाख की संपत्ति कुर्क। Vikas Yadav Gangster Act Action | UP Police







