Lucknow | BKT Freezer Death Case: बिरयानी की दुकान में मिला युवक का शव

Lucknow BKT Freezer Death Case

Share This Article

नीला ड्रम मर्डर केस अभी लोगों के जहन से उतरा भी नहीं है कि एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। Lucknow से रविवार सुबह एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। बीकेटी थाना क्षेत्र में जीसीआरजी गेट के पास स्थित एक वेज बिरयानी शॉप के फ्रीजर में 38 साल के युवक का शव मिला। दुकान पिछले तीन, चार दिनों से बंद थी, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। मृतक की पहचान विजय पाल के रूप में हुई है, उनकी एक चप्पल सड़क के किनारे मिली, जबकि दूसरी दुकान के अंदर मिली।

Lucknow में कैसे सामने आया मामला

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8 बजे जब दुकान मालिक शटर खोलने पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गया। फ्रीजर खोलने पर उसमें युवक का शव मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। Lucknow पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह एक टेंपरेरी शॉप बताई जा रही है, जिसमें पक्का गेट भी नहीं है।

Lucknow | BKT Freezer Death Case

जांच में क्या आया सामने, परिवार से संपर्क

डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी ने बताया कि युवक के पास से मोबाइल फोन और एक आईडी कार्ड मिला है। आईडी के आधार पर पहचान विजयपाल, थाना बीकेटी के रूप में हुई है। हालांकि Lucknow पुलिस पूरी तरह पुष्टि के बाद ही आधिकारिक बयान देगी। शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। Lucknow पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर लिया है। उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Lucknow | BKT Freezer Death Case

Lucknow के बीकेटी थाना क्षेत्र की यह घटना कई सवाल छोड़ रही है। युवक फ्रीजर तक कैसे पहुंचा और मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए देवदूत बनी EaseMyTrip; ओमान से भारत के लिए विशेष चार्टर विमान चलाने का बड़ा एलान

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश पुलिस में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल: DGP ने दिया POSH एक्ट के ऑडिट का आदेश, 15 दिनों में तलब की रिपोर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This