Lakhimpur-Kheri Accident: Lakhimpur-Kheri के सीतापुर मार्ग पर ओएल चौकी (OEL) के पास तेज रफ्तार कार ट्रांसफॉर्मर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस खतरनाक मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। तेज रफ्तार वर्ना कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगी। जोरदार आवाज के साथ हुए हादसे से आस-पास के ग्रामीण भी सहम गए।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar में दुष्कर्म के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | Police Encounter | DD News Uttar Pradesh
यह भी पढ़ें: Chandauli में 3 Crore की हेरोइन बरामद, तस्कर अभिषेक सोनकर गिरफ्तार | DD News UP







