Uttarakhand Foundation Day 2026: उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Uttarakhand Foundation Day 2026

Share This Article

Uttarakhand Foundation Day 2026: सोमवार को उत्तराखंड राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहा है। 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों को पृथक करके देश के 27वें राज्य के रूप में ‘उत्तरांचल’ का निर्माण किया गया था, जिसका नाम साल 2007 में औपचारिक तौर पर बदलकर ‘उत्तराखंड’ कर दिया गया। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक चेतना और अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध है। यह प्रदेश अपने मनमोहक पर्वतीय दृश्यों, पावन नदियों, पवित्र चारधाम और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए विशेष पहचान रखता है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य के मेहनती, हुनरमंद और प्रगतिशील नागरिकों के सहयोग से उत्तराखंड आज विकास के हर क्षेत्र में नई बुलंदियों को हासिल कर रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रकृति और संस्कृति से प्रेम करने वाला यह राज्य तेज गति से तरक्की की राह पर बढ़ता रहेगा। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी निवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद की कामना की।

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड को धर्म, अध्यात्म और प्राकृतिक सौंदर्य का पावन संगम बताते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य की निरंतर उन्नति तथा भगवान बद्री-केदार के आशीर्वाद से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह देवभूमि समृद्धि की ओर लगातार अग्रसर रहे।

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इस अवसर पर बधाई संदेश जारी किए:

–मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव: उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण उत्तराखंड विकास के नए मानदंड स्थापित करे।

–राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: उन्होंने अपनी शुभकामनाओं में बाबा केदार और बद्रीविशाल से प्रार्थना की कि उत्तराखंड प्रगति और खुशहाली के पथ पर नित नए प्रतिमान स्थापित करे।

यह भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This