Chandauli में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ANTF वाराणसी इकाई और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोधना मोड़ अंडर पास सर्विस रोड के पास एक युवक को गिरफ्तार किया।
तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 Crore रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक सोनकर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि हेरोइन उसे वाराणसी निवासी एक व्यक्ति ने दी थी।
उसे हाईवे के पास किसी अन्य व्यक्ति को हेरोइन सौंपनी थी। पुलिस ने अलीनगर थाने में NDPS एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: International Literacy Day पर CM Yogi का बड़ा संदेश: ‘केवल अक्षर ज्ञान नहीं, जीवन की सही दिशा है शिक्षा’
यह भी पढ़ें: Satya Niketan incident: दर्दनाक हादसे पर PM Modi ने जताया गहरा दुख, मलबे से बचाव कार्य जारी







