Deputy CM Keshav Prasad Maurya के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में भरा धुआं

Keshav Prasad Maurya

Share This Article

Deputy CM Keshav Prasad Maurya के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शनिवार को एक अहम खबर सामने आई। उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya के हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि उड़ान के कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर में धुआं भरने लगा, जिसके बाद पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।

गनीमत रही कि इस घटना में डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत स्थिति की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी गई है।

Keshav Prasad Maurya

डिप्टी सीएम समेत 6 लोग सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक Deputy Cm Keshav Prasad Maurya शनिवार को कौशांबी के दौरे पर जाने वाले थे। उनके दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत होनी थी उन्हें कौशांबी में सयारा के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित सरस महोत्सव का उद्घाटन करना था। इसके लिए सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर उनके हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भरी। उड़ान के लगभग 30 मिनट बाद अचानक हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया और देखते ही देखते उसके अंदर धुआं भरने लगा।

Keshav Prasad Maurya

स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। उस समय तक हेलीकॉप्टर लखनऊ से करीब 50 किलोमीटर दूर बछरावां तक पहुंच चुका था। अनुमति मिलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया और सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई। इसके बाद हेलीकॉप्टर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कुल 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Keshav Prasad Maurya

प्रशासन और पुलिस अधिकारी पहुंचे एयरपोर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही लखनऊ के प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई। कई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

तकनीकी टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हेलीकॉप्टर में धुआं भरने की वजह क्या थी। शुरुआती जांच में इसे तकनीकी समस्या माना जा रहा है, लेकिन पूरी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

Keshav Prasad Maurya

जांच में जुटी तकनीकी टीम

हेलीकॉप्टर की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है। टीम हेलीकॉप्टर के सभी हिस्सों की जांच कर रही है ताकि खराबी की सही वजह पता चल सके। इस तरह की घटनाओं में सुरक्षा के सभी पहलुओं की जांच करना जरूरी होता है। इसलिए अधिकारी इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। Deputy Cm Keshav Prasad Maurya के कार्यक्रम को लेकर भी आगे की जानकारी जल्द ही जारी की जा सकती है। लखनऊ में डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की घटना ने कुछ समय के लिए चिंता जरूर बढ़ा दी थी, लेकिन राहत की बात यह है कि डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: Azamgarh Fake Currency News: जाली नोट गिरोह का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This