Kashmir घाटी में रिकॉर्ड ठंड: श्रीनगर और बांदीपोरा में तापमान -4 डिग्री तक

Kashmir

Share This Article

Kashmir घाटी इस बार असामान्य रूप से ठंडी पड़ रही है। तेज बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान के कारण लोगों का रोज़मर्रा का जीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस और बांदीपोरा में -4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी।

अचानक बढ़ी ठंड के चलते कई जगहों पर पानी जमने लगा है। लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं और बाजारों में भी लोगों की संख्या बहुत कम है। स्थानीय लोग इस सर्दी से परेशान हैं। एक निवासी ने बताया कि इतने सालों में इतनी ठंड नहीं पड़ी। ठंड की वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक अन्य निवासी ने कहा कि आमतौर पर इतनी ठंड दिसंबर के अंत में आती है, लेकिन इस बार यह बहुत पहले शुरू हो गई। इसके बावजूद पर्यटकों की संख्या घाटी में अच्छी खासी है।

Kashmir

पर्यटक इस मौसम का आनंद ले रहे हैं। एक पर्यटक ने बताया कि यहां की हवा साफ है, सांस लेना आसान है, लोग मददगार हैं और धुंध नहीं है। उन्हें मौसम बेहद आरामदायक लग रहा है।

कड़ाके की ठंड के बावजूद घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। होटल और हाउसबोट्स में बुकिंग बढ़ी है और डल झील व गुलमर्ग  जैसे पर्यटन स्थलों पर स्थानीय कारोबारियों को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के ही-मैन Dharmendra का निधन, 89 वर्ष की उम्र में फिल्म जगत में शोक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This