Jewar Airport : अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच शुरू की फ्लाइट, अब सफर होगा और भी आसान!

Share This Article

Jewar Airport : अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर या मुंबई के आसपास रहते हैं और अक्सर हवाई सफर करते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब आर्थिक राजधानी मुंबई और यूपी के हाई-टेक शहर नोएडा के बीच सफर करना पहले से कहीं ज्यादा सुलभ हो गया है। अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच शुरू की फ्लाइट है, जिससे यात्रियों का समय तो बचेगा ही, साथ ही कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। चलिए जानते हैं इस नई शुरुआत के बारे में सब कुछ।

नवी मुंबई से नोएडा का पहला सफर

अकासा एयर की इस नई सर्विस की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। मंगलवार सुबह करीब 07.30 बजे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या QP-2017 ने नोएडा (जेवर एयरपोर्ट) के लिए अपनी पहली उड़ान भरी। अच्छी बात यह है कि यह फ्लाइट समय पर दोपहर 12.30 बजे वापस नवी मुंबई भी पहुंच गई। अब आपको मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन से नोएडा आने-जाने के लिए पुराने रास्तों या लंबे इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हर हफ्ते मिलेंगी 7 फ्लाइट्स की सुविधा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अकासा एयर ने तय किया है कि वह नवी मुंबई और नोएडा के बीच हर हफ्ते कुल 7 फ्लाइट्स ऑपरेट करेगा। यानी आपको हर दिन इस रूट पर फ्लाइट की सुविधा मिल सकेगी। अकासा एयर अब इंडिगो के बाद जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दूसरी बड़ी कंपनी बन गई है। नवी मुंबई के अलावा, कंपनी ने नोएडा से बेंगलुरू के लिए भी डेली फ्लाइट्स शुरू कर दी हैं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बढ़ता नेटवर्क

आपको बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को किया था। हालांकि इसके काम में थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन अब यहाँ से कमर्शियल उड़ानें तेजी से शुरू हो रही हैं। इंडिगो पहले ही लखनऊ, हैदराबाद और अमृतसर जैसे शहरों के लिए उड़ानें भर रही है। वहीं 1 जुलाई से श्रीनगर, जोधपुर, भोपाल और देहरादून जैसे शहरों के लिए भी सीधी उड़ानें मिलने लगेंगी।

यह भी पढ़ें: Vitamin D Deficiency: सुस्ती से लेकर मांसपेशियों की कमजोरी तक, जानें इसके शुरुआती संकेत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This