Jaunpur में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, मेले में 60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल

Share This Article

Jaunpur के युवाओं के लिए शनिवार का दिन उम्मीद लेकर आया। राजकीय आईटीआई कॉलेज सिद्दीकपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहां हजारों बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। इस रोजगार मेले का मकसद साफ था—जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र से जोड़कर उन्हें रोजगार का मौका देना। रोजगार मेले का आयोजन, जहां 60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया ।

प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्किल और नॉन-स्किल युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और मुद्रा योजना के जरिए स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे रोजगार मेले इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Jaunpur

63 कंपनियों ने लिया इंटरव्यू

इस रोजगार मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 63 कंपनियां पहुंचीं। फार्मा, स्टील, एल्यूमिनियम, टेक्सटाइल और अन्य क्षेत्रों की कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

करीब 10 हजार से अधिक स्किल्ड और नॉन-स्किल्ड युवा Jaunpur और आसपास के इलाकों से पहुंचे। इनमें से 11 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर मिल गया। वहीं लगभग 2 हजार युवाओं को कंपनियों ने शॉर्टलिस्ट किया है। आने वाले दिनों में बाकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

Janunpur

मंत्री ने किया शुभारंभ

रोजगार मेले का उद्घाटन प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने दीप प्रज्वलन कर किया। मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि Jaunpur में इस तरह के बड़े आयोजन युवाओं को सीधे कंपनियों से जोड़ने का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और मुद्रा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार को भी बढ़ावा देने की बात कही।

उनका कहना था कि सरकार का प्रयास है कि हर युवा को उसकी योग्यता और हुनर के अनुसार काम मिले। यही वजह है कि Jaunpur में समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री ने सभी युवाओं से सरकारी योजनाओं से जुड़ने और अभ्युदय कोचिंग का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और जो चयनित नहीं हो सके, उन्हें भविष्य के मेलों में पुनः शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

Jaunpur

नामी कंपनियों की भागीदारी

इस मेले में टाटा और हिंडाल्को जैसी बड़ी कंपनियों ने भी हिस्सा लिया। इन कंपनियों की मौजूदगी से युवाओं का उत्साह बढ़ा। सेवा योजन विभाग के अनुसार, इन नौकरियों में न्यूनतम 10 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन तय किया गया है।

मंत्री ने मौके पर कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पल Jaunpur के उन परिवारों के लिए खास रहा, जिनके घर से पहली बार कोई निजी कंपनी में नौकरी पाने जा रहा है।

प्रशासन की सक्रिय भूमिका

इस आयोजन में जिला प्रशासन की अहम भूमिका रही। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि Jaunpur में बेरोजगार युवाओं को अवसर देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। कुल मिलाकर, Jaunpur में आयोजित यह वृहद रोजगार मेला युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर साबित हुआ। हजारों युवाओं को कंपनियों से सीधे मिलने और अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिला। उम्मीद है कि आने वाले समय में Jaunpur में इस तरह के और आयोजन होंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके।

यह भी पढ़ें: Meerut: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This