Jalaun News : जालौन में अवैध सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1102 किलो ड्रग्स और केमिकल जब्त

Share This Article

Jalaun News : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और उत्तर प्रदेश एटीएस की संयुक्त टीम ने उरई तहसील के एरी रामपुरा गांव में चल रही एक अवैध सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापेमारी और तलाशी के दौरान कुल 1102.88 किलोग्राम ड्रग्स और केमिकल जब्त किए गए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जालौन में कैसे पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री?

जानकारी के मुताबिक, एरी रामपुरा गांव में एक अवैध लैब गुप्त तरीके से चलाई जा रही थी। एजेंसियों को इसकी गतिविधियों को लेकर जानकारी मिली थी, लेकिन सही ठिकाने का पता नहीं चल पा रहा था। बुधवार सुबह मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर DRI और यूपी एटीएस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि यहां सिंथेटिक ड्रग्स तैयार किए जा रहे थे।

1102.88 किलो ड्रग्स और केमिकल जब्त

छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी के घर से 15.44 किलोग्राम तैयार मेफेड्रोन बरामद किया गया। इसके अलावा लैब से करीब 184 किलोग्राम अर्ध-निर्मित ड्रग्स भी जब्त किए गए। एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों पर तलाशी के दौरान 582.2 किलोग्राम केमिकल और अन्य सामग्री भी बरामद की। इस तरह कुल 1102.88 किलोग्राम ड्रग्स और केमिकल जब्त किए गए हैं। मौके से ड्रग्स तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी मिली हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र निवासी संतोष और जालौन के रहने वाले हेमेंद्र के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों इस अवैध फैक्ट्री को चलाने में शामिल थे। DRI ने कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी जारी की है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।

इंटरस्टेट ड्रग नेटवर्क की जांच में जुटीं एजेंसियां

जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह फैक्ट्री एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यहां तैयार की जा रही मेफेड्रोन की सप्लाई किन राज्यों और किन लोगों तक की जाती थी। इसके साथ ही एजेंसियां नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश कर रही हैं। DRI और यूपी एटीएस की जांच आगे जारी है।

Read more : बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This