Hindi Diwas पर इजरायली राजदूत का खास अंदाज, रूवेन अजार ने हिंदी में दी देशवासियों को बधाई

Share This Article

Hindi Diwas : हिंदी दिवस के पावन अवसर पर जहां देशभर में जश्न का माहौल है, वहीं भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भी एक बेहद खास अंदाज में देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। खास बात यह रही कि इजराइली राजदूत ने सोशल मीडिया पर अपना बधाई संदेश पूरी तरह हिंदी भाषा में साझा किया। उनका यह वीडियो संदेश इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों की मिसाल पेश कर रहा है।

हिंदी में वीडियो संदेश साझा कर जीता दिल

इजराइली राजदूत रूवेन अजार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि वे दो साल पहले भारत आए थे और तभी से उन्होंने हिंदी भाषा सीखनी शुरू कर दी थी। राजदूत ने हिंदी और हिब्रू की तुलना करते हुए लिखा कि ये दोनों ऐसी प्राचीन भाषाएं हैं जो आज भी पूरी तरह जीवंत हैं। उन्होंने इजरायल की ओर से सभी भारतवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

भारत-इजरायल दोस्ती का अनूठा उदाहरण

इजरायल हमेशा से भारत को अपना एक सच्चा और करीबी दोस्त मानता आया है। भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों और अवसरों पर इजराइली दूतावास बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। इससे पहले रक्षाबंधन के त्योहार पर भी इजरायली दूतावास में रक्षाबंधन मनाया गया था, जहां भारतीय बहनों ने इजरायली दूतावास के राजनीतिक सलाहकार नित्तई बेन-हाइम को राखी बांधी थी। दूतावास ने इस रिश्ते को भारत और इजरायल के बीच एक अटूट और खूबसूरत बंधन बताया था।

READ MORE : Meerut News : एनकाउंटर की आशंका से घबराया शूटर, पोस्टर लेकर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This