फिरोजाबाद पुलिस ने जीके कंपनी कैश लूटकांड का किया खुलासा, 6 लुटेरे गिरफ्तार – एक करोड़ रुपये बरामद

Share This Article

फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जिले की पुलिस ने 30 सितंबर को हुई चर्चित जीके कंपनी कैश लूटकांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल छह शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक करोड़ पांच हजार रुपये नकद, लूट के पैसों से खरीदा गया आईफोन, मोटरसाइकिल की रसीद और अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह घटना 30 सितंबर की सुबह मक्खनपुर थाना क्षेत्र के घुनपई गांव के पास हुई थी। बताया जा रहा है कि कानपुर से आगरा जा रही एक कैश वैन को दो कारों में सवार बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। उन्होंने ड्राइवर पर हमला कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और वैन से कैश लूटकर फरार हो गए। यह वारदात इलाके में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई थी।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से टीम ने आरोपियों के ठिकाने और मूवमेंट के बारे में जानकारी जुटाई। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और पायनियर पुल के पास से सभी छह अभियुक्तों को दबोच लिया गया।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। पुलिस ने लूट की रकम बरामद कर ली है और बाकी रकम की तलाश जारी है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है ताकि इस गैंग के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि किसी भी आपराधिक वारदात को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

फिरोजाबाद पुलिस की इस कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना हो रही है। जीके कंपनी कैश लूटकांड का खुलासा न सिर्फ पुलिस की सक्रियता का उदाहरण है, बल्कि अपराधियों के लिए यह एक कड़ा संदेश भी है कि उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं।

बाइट: सौरभ दीक्षित – एसएसपी, फिरोजाबाद

फिरोजाबाद-लियाकत अली, संवाददाता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This