Iran Plane Emergency Landing : आप किसी सफर के लिए फ्लाइट में आराम से बैठे हों और टेकऑफ करते ही हवा में एक भयंकर धमाका हो जाए। कुछ ऐसा ही खौफनाक हादसा ईरान में हुआ, जब Sepehran Airlines Boeing 737 प्लेन का टायर उड़ान भरते ही हवा में फट गया।
यह विमान ईरान के मशहद शहर के ‘शहीद हाशमीनेजाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ से करमानशाह के लिए निकला था। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद हुए इस हादसे ने यात्रियों की सांसें थाम दीं। आइए जानते हैं कि प्लेन के अंदर क्या-क्या हुआ और कैसे पायलटों ने चमत्कार कर दिखाया।
हवा में धमाका और केबिन में चीख-पुकार
रनवे से उड़ान भरते वक्त सबकुछ ठीक था। लेकिन जैसे ही प्लेन ने ऊंचाई पकड़ी, अचानक एक तेज धमाका हुआ। यात्रियों को लगा जैसे विमान के नीचे कोई बम फट गया हो। दरअसल, टायर फटने से रबर और धातु के टुकड़े बहुत तेजी से छिटके और सीधे चालू इंजन के अंदर जा घुसे।
झटका इतना तेज था कि प्लेन का संतुलन बिगड़ने लगा, केबिन की लाइटें डिम हो गईं और विमान हवा में हिचकोले खाने लगा। बदहवास यात्री अपनी सीटों से एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और रोते-चिल्लाते हुए भगवान को याद करने लगे।
फटने लगा फर्श और टूटने लगा केबिन
हादसे का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि प्लेन का फर्श दो टुकड़ों में फटता जा रहा है और छत के हिस्से टूट-टूटकर यात्रियों पर गिर रहे हैं। यात्रियों को लग रहा था कि प्लेन किसी भी पल जमीन पर गिरकर राख हो जाएगा और यह उनकी जिंदगी का आखिरी दिन है।
पायलटों की सूझबूझ ने रचा इतिहास
इस बेहद खतरनाक मोड़ पर पायलटों ने अपनी समझदारी का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत मशहद एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया, जिससे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। एक इंजन डैमेज होने और फटा हुआ टायर होने के बावजूद, पायलट ने सिर्फ एक ही इंजन के सहारे प्लेन की दिशा मोड़ी और बेहद सावधानी से रनवे पर Iran Plane Emergency Landing करा दी।
यह भी पढ़ें: UPI Charges: 2,000 रुपये से अधिक UPI मर्चेंट लेनदेन MDR पर रिजर्व बैंक ने दिया बड़ा बयान







