IPL Auction 2027 Goa: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ऑक्शन को लेकर दर्शकों के बीच अब इंतजार हुआ खत्म ,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने बुधवार को आईपीएल ऑक्शन (IPL auction) को लेकर बड़ा खलासा किया है। जहां पिछले 3 सालों से IPL ऑक्शन का आयोजन देश के बाहर सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में किया जा रहा था, लेकिन इस बार ऑक्शन का आयोजन भारत में किया जाएगा। इसी के साथ सैकिया ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि भारत ‘ए’ महिला और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले बहु-दिवसी मुकाबले (Multi-day matches) के वेन्यू में बदलाव किया गया है।
दिसंबर में होने वाले IPL ऑक्शन 2027 की जिम्मेदारी Goa को सौंपी गई है
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पिछले 3 वर्षों से ऑक्शन सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में आयोजित हो रहे थे, लेकिस इस बार दिसंबर में गोवा को ऑक्शन के मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
भारत ‘ए’ महिला और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ महिला के बीच होने वाले T20 मुकाबले में हुए बदलाव
IPL ऑक्शन के अलावा सैकिया ने भारत ‘ए’ महिला और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ महिला के बीच होने वाले T20 मुकाबले में हुए बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला की मौजूदा स्थित क्रिकेट के अनुकूल नहीं है। वहां काफी बारिश हो रही है। लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण आगामी T20 मौचों के वेन्यू में बदलाव करके उन्हें मोहाली में स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है। ताकि खराब मौसम के कारण क्रिकेट गतिविधियों में कोई बाधा न आए।


