Bharat Taxi Launch in UP: यूपी के 5 शहरों में ‘Bharat Taxi’ की शुरुआत, Zero Commission पर मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

Bharat Taxi Launch in UP

Share This Article

Bharat Taxi Launch in UP: बुधवार को Lucknow में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने देश के प्रमुख शहरों- गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर में भारत टैक्सी योजना (Bharat Taxi yojana) की औपचारिक शुरुआत की। निजी कंपनियों (private companies) की तरह भारत टैक्सी ड्राइवरों से किसी प्रकार का कमीशन नहीं लिया जाएगा, जिससे सवारी और ड्राइवर दोनों के लिए यह योजना लाभकारी होगी।

भारत टैक्सी में आटो रिक्शा, कार और बाइक की सेवा उपलब्ध होगी, इसी के साथ ही ड्राइवरों को 5 लाख रुपए तक की समाजिक सुरक्षा भी मिलेगी। जहां पीक आवर (Rush hour) या रात के समय निजी कंपनियां ड्राइवरों से अतिरिक्त पैसे लेती हैं, जबकि भारत टैक्सी में ऐसा नहीं होगा।

युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम  

CM Yogi ने कहा कि भारत टैक्सी केवल पैसेंजर्स को एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाने की सेवा नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार का एक माध्यम बनेगी। उन्होंने महाकुंभ-2025 (Mahakumbh 2025) में रैपिडो (rapido) की सेवा का उदाहरण देते हुए कहा की युवाओं ने बड़ी संख्या में बाइक के जरिए श्रद्धालुओं को संगम, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट तक पहुंचाया जिससे यात्रियों को सुविधा मिली और यातायात भी बाधित नहीं हुआ।

Bharat Taxi की तर्ज पर ग्रामीण बस सेवा का विस्तार  

मु्ख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भारत टैक्सी की तर्ज पर ग्रामीण बस सेवा का विस्तार करने के लिए कहा जिसके साथ ही यह मॉडल लाखों लोगों को रोजगार के नए अवसर खोलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की पहले टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और टैक्सी चालकों के लिए कोई नहीं सोचता था। पीक आवर या रात के समय निजी कंपनियां ड्राइवरों से अतिरिक्त पैसे लेती हैं, जबकि भारत टैक्सी में ऐसा नहीं होगा, अब वे जीरो कमीशन (zero commission) पर 5 लाख रुपए की समाजिक सुरक्षा (social security) के साथ भारत टैक्सी का हिस्सा बन सकेंगे, जो भारत की गति को प्रगति में बदलने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें: Bareilly की Sushila Devi बनीं पहली ‘लखपति से करोड़पति दीदी’: मधुमक्खी पालन से बनाई पहचान, 50 से अधिक महिलाओं को दिया रोजगार!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This