RCB Vs GT: अहमदाबाद के महामंच पर होगा IPL 2026 का आखरी महामुकाबला

RCB Vs GT

Share This Article

RCB Vs GT: IPL 2026 के ग्रैंड फिनाले का मंच पूरी तरह सज चुका है। लीग स्टेज की दो सबसे निरंतर और मजबूत टीमें—रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT)—ट्रॉफ़ी के लिए एक-दूसरे के सामने होंगी। गुजरात टाइटंस ने मुल्लानपुर के मैदान पर खेले गए क्वालिफायर 2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर फाइनल का मे अपनी जगह पक्की कर ली है। राजस्थान द्वारा दिए गए 215 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन-चेज़ दर्ज किया और मैच अपने नाम कर लिया।

शुभमन गिल की ऐतिहासिक शतकीय पारी

इस ऐतिहासिक जीत के नायक गुजरात के कप्तान शुभमन गिल रहे। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए शानदार शतक जड़ा। इस पारी के साथ ही गिल IPL प्लेऑफ के इतिहास में शतक बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उन्हें इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

मैच के बाद गिल ने कहा, “मैं आज एक अलग ही ज़ोन में था। मैं सिर्फ गैप देख रहा था और गेंदबाजों की लाइन-लेंथ के हिसाब से शॉट खेल रहा था। एक समय लग रहा था कि हम उन्हें 180-190 पर रोक लेंगे, लेकिन लक्ष्य मिलने के बाद जब हमें अच्छी शुरुआत मिली, तो हमारा पूरा ध्यान मैच को फिनिश करने पर था।”

इस पारी में गिल को अपने सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन का बेहतरीन साथ मिला। दोनों ने मिलकर इस सीजन में अब तक 886 साझेदारी रन बना लिए हैं, जो IPL के किसी भी एक सीजन में किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके साथ ही, यह IPL इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक ही सीजन में तीन अलग-अलग बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन बनाए हों, और पहली बार एक ही टीम के दो बल्लेबाजों (गिल और सुदर्शन) ने इस आंकड़े को पार किया हो।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने युवाओं को सराहा

215 रनों का बचाव न कर पाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने माना कि पिच दूसरी पारी में भारी रोलर चलने के बाद थोड़ी बेहतर हो गई थी। पराग ने कहा, “एक समय लग रहा था कि हम 230 तक पहुंच जाएंगे, जो ऐसे बड़े मैचों में अंतर पैदा कर सकता था। 215 के स्कोर के साथ हमें उनके ओपनर्स को जल्दी आउट करना था, जो हम नहीं कर सके।”

RCB Vs GT

हालांकि, इस हार के बावजूद पराग अपनी युवा टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा, “हमारे पास बहुत से युवा और कम अनुभवी खिलाड़ी थे, लेकिन लड़कों ने जो जज्बा दिखाया है, वह आगे के लंबे सफर के लिए एक बेहतरीन शुरुआत है।” उन्होंने युवा बल्लेबाज सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वह बिना सोचे-समझे शॉट नहीं खेलते, बल्कि परिस्थितियों को समझकर बल्लेबाजी करते हैं।

यह भी पढ़े: Amroha के हसनपुर में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

IPL महामुकाबला: RCB Vs GT

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। गुजरात टाइटंस को जहां अपने घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा, वहीं उनकी ताकत उनका मजबूत टॉप-ऑर्डर और 6-7 गेंदबाजों का विकल्प है। दूसरी ओर, आरसीबी (RCB) क्वालिफायर 1 जीतकर सीधे फाइनल में पहुंची है, जिसके कारण उन्हें आराम करने, रणनीति बनाने और खुद को तरोताजा करने के लिए अतिरिक्त समय मिला है।

RCB Vs GT

रविवार को होने वाले इस मुकाबले में लीग की शीर्ष दो टीमें ट्रॉफी के लिए आखिरी बार टकराएंगी। क्रिकेट फैंस को एक बार फिर एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले की उम्मीद है।

IPL प्लेऑफ में हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य

  • 215 – गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुल्लानपुर, 2026 (क्वालिफायर 2)

  • 204 – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2025 (क्वालिफायर 2)

  • 200 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, 2014 (फाइनल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This