भारत के 80वें Independence Day के खास मौके पर दुनिया भर के प्रमुख वैश्विक नेताओं ने देश और देशवासियों को बधाई दी। वैश्विक मंच से मिले इन शुभकामना संदेशों के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए वैश्विक नेताओं का धन्यवाद किया और भारत के प्रति उनके जुड़ाव की सराहना की।
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का दोस्ताना संदेश
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत को बधाई दी, जिसके जवाब में PM Modi ने अपने संदेश में उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “मेरे दोस्त, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!” दोनों नेताओं के बीच यह संवाद भारत और फ्रांस की मजबूत रणनीतिक साझेदारी और निजी दोस्ती की बानगी पेश करता है।
Thank you for your warm wishes my friend! @EmmanuelMacron https://t.co/DuS16Kb4w6
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2026
पड़ोसी देशों भूटान और नेपाल के साथ रिश्ते
पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भी भारत की आजादी के इस पड़ाव पर खास बधाई संदेश भेजे। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने PM Modi को ‘बड़ा भाई’ बताते हुए दोनों देशों के अटूट संबंधों को याद किया। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि भारत, भूटान के साथ अपनी विशेष साझेदारी को बेहद अहम मानता है, जो समय के साथ और मजबूत हो रही है।
वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भी भारत को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते आने वाले सालों में और प्रगाढ़ होंगे। पीएम मोदी ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के लोगों के कल्याण और साझी समृद्धि के लिए भारत मिलकर काम करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
Thank you Prime Minister Balendra Shah for your warm greetings.
We are committed to working together to further strengthen the multifaceted and age-old civilizational ties between India and Nepal for the mutual prosperity and well-being of the people of our nations. @PM_nepal_ https://t.co/VU6mlTKkCT
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2026
मालदीव और साइप्रस से मिले शुभकामना संदेश
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुज्जू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी के आठ दशक भारत के विकास और संकल्प को दर्शाते हैं। पीएम मोदी ने मुइज्जू का आभार जताते हुए दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की कामना की।
इसके अलावा साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने भी द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने की बात कही। पीएम मोदी ने उनके संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर है।
